आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गम्भीर सिंह ने मंगलवार को जूम ऐप के माध्यम से जनपद के समस्त निकायों की समीक्षा की।
उन्होंने समस्त निकायों को नगर में फीकल स्लज एण्ड सेप्टेज मैनेजमेण्ट की उपविधि बनाने हेतु निर्देशित किया जिससे निकाय क्षेत्र में जनित होने वाले मल का निस्तारण बैज्ञानिक विधि से किया जा सके। उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्र के सभी सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों को साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित रखा जाए, जिससे नागरिक को असुविधओं का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये नगरीय क्षेत्र में शासन द्वारा वित्त पोषित पिंक शौचालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सभी निकायों में निर्मित मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी का संचालन सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करें, जिससे निकाय क्षेत्र में जनित होने वाले ठोस अपशिष्ट का निस्तारण बैज्ञानिक विधि से किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने निकाय के समस्त वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराना सुनिश्चित करायें। प्रातः 9 बजे तक प्रत्येक दशा में कूड़े का उठान कर एमआरएफ सेण्टर पर भेजवाना तथा निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करे। सड़को पर गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। निकायों में फेमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया धीमी होने के कारण नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर प्लास्टिक जब्तीकरण तथा जुर्माना वसूली में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करे।
रिपोर्ट-सुबास लाल