स्वच्छता से होगा बीमारियों से बचाव

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के दुर्गा जी इंटर कॉलेज अतरैठ में सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की साफ-सफाई के साथ ही आसपास के गांवों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का संदेश दिया।
विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने स्वच्छता जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए ग्रामीणों को संदेश दिया कि अगर स्वच्छता रहेगी तो बीमारियों से बचाव होगा। अकारण ही बच्चे बीमारियों का शिकार नहीं बन सकेंगे। बच्चों को गंदगी से दूर रखने के लिए सभी को स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के कार्य में जुट जाय। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने टोलियों में बंटकर स्वेच्छा से कक्षाओं व विद्यालय मैदान में सफाई अभियान चलाया। कक्षाओं की खिड़कियों व मैदान की घास व कूड़ा साफ किया। इस मौके पर गंदगी को कूड़ेदान में डालने की शपथ ली। बच्चों के साथ सफाई कर्मियों ने शौचालय और स्नान गृह को साफ किया। इसी क्रम अतरैठ हनुमानगढ़ी पर साफ सफाई की गई। सफाई के पश्चात एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के व्यवस्थापक प्रदीप सोनी ने अपने विचार रखे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रदेव भारती, रमाशंकर यादव, कैलाश वर्मा, अरविन्द, मुलायम, सुभाष, श्याम नारायण मिश्रा, हरेंद्र त्रिपाठी, अभय भारतीय, ज्ञानेंद्र चौबे, रामेंद्र सिंह, सन्तोष, राजमणि आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *