कार्तिक पूर्णिमा पर अवंतिकापुरी धाम की हुई साफ-सफाई

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थली अवंतिकापुरी आवंक में कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले की तैयारी शुरू हो गयी है। शुक्रवार को सरोवर के बाहरी हिस्से मे सफाई की गयी।
कार्तिक पूर्णिमा पर आवंक सरोवर में स्नान का विशेष महत्व है। राजा जन्मेजय की नाग महायज्ञ भूमि के वर्तमान 84 बीघे सरोवर में डूबकी लगाने के लिए लोग इकट्ठा होते है। एक दिन पूर्व ही स्नान करने वाले श्रद्धालु जुट जाते है। सरोवर में डूबकी के साथ ही मंदिर में पूजन अर्चन करते है। एक पखवाड़े से जनसहयोग से ग्राम प्रधान जाहिद खां द्वारा सरोवर से जलकुंभी समेत मिट्टी निकाल कर सफाई का कार्य चला। सरोवर सफाई से स्नान मे काफी सुविधा होगी। तकरीबन एक किमी परिधि में लगने वाले स्नान मेले के लिए शुक्रवार को जाहिद ने सफाई कर्मियो के ग्रुप के रुप मे सफाई कराई। सफाई होने से दुकानदारो को भी सहूलियत होगी। ग्राम प्रधान जाहिद ने कहा यह आस्था का पर्व है और काफी दूर से श्रद्वालु आते है। सफाई होने से राहत मिलेगी। उधर अवंतिका सामाजिक सेवा समिति के मुखराम गुप्ता, गुलाबचंद, अरुण विश्वकर्मा आदि ने भी स्नान मेले में समिति द्वारा कार्याे पर चर्चा की। 8 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान मेला का आयोजन होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *