मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोंछा गांव में सोमवार को दिन में लगभग एक बजे मनबढ़ ने पशु के धंधे में पैसे को लेकर व्यापारी को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल को पहले पास के एक निजी अस्पताल खैराबाद ले जाया गया। डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल मऊ लें जाते समय रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने पूछताछ करने के लिए हिरासत में ले लिया। सूचना पर आलाधिकारियों मौके पर पहुंच गये और छानबीन में जुट गये।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरडीहा निवासी ज्वाला उर्फ़ तेजवीर सिंह 32वर्ष पुत्र अरविंद सिंह गाय भैंस खरीदने बेचने का धन्धा करता है। धन्धा में पैसा का लेन-देन का मामला था। इसी को दोनों पक्षों में विवाद हो गया विवाद में गोली चल गयी जिससे एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गम्भीर रूप से घायल को खैराबाद निजी अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टरों ने हालत गम्भीर देखकर जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निहारनन्दन कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद आईपीएस क्षेत्राधिकारी शुभम् अग्रवाल भी पहुंच गये। फिर एडीशनल एसपी शैलेन्द्र लाल और अन्त में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने भी घटना की जानकारी ली। इस सम्बन्ध में एडीशनल एसपी शैलेन्द्र लाल का कहना है कि घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव