मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी बरदह मंडल के मंडल अध्यक्ष शरद राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरदह चौराहे पर वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर प्रखर राष्ट्रवादी, महान क्रांतिकारी, लेखक एवं कवि थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति और देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
मंडल अध्यक्ष शरद राय ने कहा कि सावरकर का जीवन त्याग, तप और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने “सावरकर माने तेज, त्याग, तप और तारुण्य” जैसे नारों के साथ उनके योगदान को स्मरण किया।
इस मौके पर सुनील सिंह, राजेश विश्वकर्मा, नवीन राय, शरद राय, बृजेश राय, अमरीश, धीरेंद्र, अमित, पवन सिंह, दीपक राय, दीपक सिंह, हेमंत तिवारी, अंजना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी