आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में अटलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय गतिविधि सह-संयोजक (संस्कार) सीताराम पांडेय ने कहा कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य को खतरे में डालता है, बल्कि व्यक्ति को हर तरह से क्षति पहुँचाता है। शाखा अध्यक्ष डॉ. देवेश दूबे ने जोर देकर कहा कि नशा केवल मानसिक संतुलन ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि समाज में अपराध और हिंसा को भी बढ़ावा देता है।
गतिविधि संयोजक (संस्कार) रमाकांत वर्मा ने नशा नाश करता है का संदेश देते हुए बताया कि इसके कारण व्यक्ति आर्थिक और शारीरिक, दोनों रूपों से बर्बाद हो जाता है। वहीं डॉ. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें विशेष रूप से इस लत से बाहर निकलना होगा। गोविंद दूबे ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा हर हाल में समाज और देश के लिए एक बड़ा खतरा है। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव कौशल कुमार राय ने किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, आनंद प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान सुनील मौर्य, ज्ञानेश्वर, सुनील विश्वकर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार