पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर क्षेत्र में शुक्रवार को शुद्धता और विश्वास की नई पहचान जानवी डेरी मिल्क का उद्घाटन किया गया। जहां क्षेत्रवासियों को अब ताजे और शुद्ध दुग्ध उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।
मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जीयनपुर कोतवाली के एसआई संतोष सिंह एवं आरक्षी अवधनाथ यादव एवं रिंकू सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया। दुकान के प्रोपराइटर जानवी एवं शाह आलम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर समाज के स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जानवी डेरी मिल्क गुणवत्ता और ईमानदारी की मिसाल बनेगा।
दुकान की प्रोपराइटर जानवी व शाह आलम उर्फ शिब्बू ने बताया कि यहां शुद्ध खोया, पनीर, दूध, दही, लस्सी, सफल मटर, कोल्ड ड्रिंक, आरओ पानी, नमकीन एवं बिस्कुट आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक अवसरों के लिए खोया और पनीर का ऑर्डर भी लिया जाएगा।
इस अवसर पर एकलव्य उर्फ गोलू, कैसर, रामनरेश, शरीफ, साजिदा, शकुंतला देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-बबलू राय