निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक दुर्वासा धाम मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर कमेटी एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। अध्यक्षता मौनी बाबा के उत्तराधिकारी श्री श्री 10008 शुभम दास जी महाराज ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर के वर्तमान महंत अवध बिहारी दास जी के पुत्र अंश महाराज को दुर्वासा धाम का उत्तराधिकारी घोषित किया गया।
बैठक में मंदिर की व्यवस्था, देखरेख और धार्मिक गतिविधियों के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान शुभम दास जी महाराज ने बताया कि दुर्वासा धाम मंदिर के पुजारी एवं महंत अवध बिहारी दास जी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए मंदिर की नियमित देखरेख तथा व्यवस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी उनके पुत्र अंश महाराज को सौंपने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर की धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने और परिसर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर कांता प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान बिड़हरचक खजुरा; हरकेश राय, अजय चतुर्वेदी, वशिष्ठ नारायण मिश्र, राज बिहारी, राकेश सिंह, अरविंद सिंह, आजमगढ़ सिंह, पूर्व प्रधान बनवीरपुर, बलराम तिवारी, ऋषि दुर्वासा-दत्तात्रेय-चंद्रमा विकास समिति आजमगढ़ के व्यवस्थापन से जुड़े संग्राम निषाद, ग्राम प्रधान शिवकुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र