आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी स्थित रेनबो हॉस्पिटल विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवा में अपनी अच्छी सेवा देता आ रहा है और अभी तक कोई ऐसी घटना नहीं हुई है जिससे अस्पताल प्रबंधन पर कोई शिकायत किया है क्योंकि अभी 2 दिन से बच्चा चोरी और अन्य प्रकार की खबर चल रही है जो की निराधार है उक्त बातें डा. सुबास सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
डा0 सुबास सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन व किसी स्टाफ द्वारा मरीज व मरीज के परिजनों को किसी दिक्कत का सामना करना पड़ा हो ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया है अथवा उसे बढ़ावा देने का प्रयास किया गया क्योंकि मानवी भूल व स्टाफ की गलती से बच्चा गलत अभिभावक के पास चला गया था जिसमें अभी कोई गलती नहीं है और ना ही किसी प्रकार के पैसे की लेनदेन की बात है अस्पताल प्रबंधन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है संजोग की बात है मानवीय सहयोग व्यवहार में रहा है बच्चा स्वस्थ है और अपने परिवार के साथ है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार