हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को विषहम मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बीते 19 मई को अनुज मोदनवाल पुत्र स्व.सूरज मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमो बिंद्रा बाजार थाना गंभीरपुर द्वारा सूचना दी गई की 18 मई की रात्रि में पड़ोसियों द्वारा ताना मारने की बात को लेकर उनके पिता सूरज मोदनवाल पर लाठी डंडा एवं राड से प्राण घातक हमला किया गया था जिससे गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। वादी द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर गंभीरपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रंजीत मोदनवाल पुत्र स्व.शिवलाल मोदनवाल को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। अब तक इस मुकदमे में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *