माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के कन्दरा गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिससे उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।
अभिषेक उपाध्याय पेशे से इंजीनियर हैं। वे छात्र जीवन से ही समाज सेवा में सक्रिय रहे। इन्होंने जिले के अहरौला क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे। जिले के पश्चिमी इलाकों के अलावा पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर, जौनपुर और सुल्तानपुर में भी काफी लोकप्रिय हैं। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर द्वारा जारी लिस्ट में अभिषेक उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जैसे ही यह सूचना उनके गांव और क्षेत्र के लोगों को हुई खुशी की लहर व्याप्त हो गई। उन्हें बधाई देने के लिए लोग फोन की घंटियां बजाने लगे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह