आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान निवारण दिवस, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के स्मृति दिवस व इं.राम नयन शर्मा के देवलोक गमन दिवस पर भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव व महायज्ञ का आयोजन शहर के सर्फुद्दीनपुर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर के सामने सिंघासिनी वाटिका में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ और यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण व भंडारा किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन व गायन राकेश विश्वकर्मा, मनीषा विश्वकर्मा, राजेश रंजन द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस दौरान परिसर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर व योग का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार