बच्चों ने जाना चीनी मिल की बारीकियां

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का एक्स्पोज़र विजिट ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलरियागंज से सठियांव चीनी मिल हेतु खंड शिक्षा अधिकारी डॉली मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को सठियांव चीनी मिल की मशीनें, मिल का सिस्टम, मिल की सारी व्यवस्था दिखाई गई।
मशीन द्वारा गन्ने की कैसे पेराई की जाती है, चीनी कहां से बनकर निकलती है। सठियांव चीनी मिल का सारा सिस्टम देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बिलरियागंज ब्लॉक के सारे विद्यालयों को मिला कर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले लगभग कुल 29 बच्चे थे। वहां के चीफ इंजीनियर द्वारा बच्चों को ढेर सारी जानकारी दी गई। बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ में संजय कुमार सिंह एआरपी, महेंद्र पुरी एआरपी, ज्ञान शंकर राय, रामबदन यादव एसआरजी, हरीनाथ, निधि राय आदि बच्चों के साथ गए हुए थे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *