अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल निषाद को जिला संयोजक बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
निषाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करते आ रहे जिलाध्यक्ष अनिल निषाद को निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और आजमगढ़ मंडल के सह प्रभारी को आजमगढ़ जिले का जिला संयोजक बनाया गया है जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रहते हुए अनिल निषाद ने पार्टी को मजबूती देते हुए निषाद समाज तथा गरीब समाज के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए हमेशा लोगों के सुख दुख में साथ खड़े रहे। पार्टी द्वारा जिला संयोजक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है जिसका पार्टी के सभी लोग समर्थन करते हैं तथा जल्द से जल्द एक स्वागत समारोह के आयोजन के साथ ही अतरौलिया नगर पंचायत तथा बूढ़नपुर नगर पंचायत के निषाद पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया जाएगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद