अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री का निर्विरोध निर्वाचन तय

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरूवार को नामंकन की तिथि नियत थी जिसमे अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नामांकन लालचन्द यादव ने किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्रीनाथ सिंह, महामंत्री पद पर फूलचन्द यादव द्वारा नामंकन किया गया। इन पदों पर अन्य किसी अधिवक्ता ने अपना नामंकन नही किया जिससे इन तीनो पदों के लिए निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर अंगद यादव के मुकाबले इमरान अहमद का नामंकन किया गया जिससे मुकाबला होना लगभग तय हो गया। नामंकन की वापसी व जांच 23 दिसम्बर को तथा मतदान व मतगणना 30 दिसम्बर को होगा। तत्पश्चात विजयी प्रत्याशियों की घोषणा एल्डर कमेटी के चेयर मैन फूलचन्द्र श्रीवास्तव द्वारा की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *