ठंड में बाहर सो रहे व्यक्तियों को पहुचांए सुरक्षित स्थान-एसपी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि ठंड को देखते हुए सभी प्रभारी व पीआरबी मोबाइल के लोगों को निर्देशित किया गया है कि यदि रात के समय कोई व्यक्ति ठंड के मौसम में बाहर सोता या खुले आसमान के नीचे सोता हुआ दिखाई दे तो उसे तुरंत उठाकर स्थानीय रैनबसेरा में ले जाकर वहां उपस्थित कर्मचारी से बात कर उसे वहां व्यवस्थित करायें। उन्होने बताया कि पुलिस रात में पेट्रोलिंग करती है उन्हे भी निर्देशित किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति रात में सोते समय मिलता है तो उसकी मदद करें। यह एक मानवीय पहल है। उन्होेने जनपद वासियों से अपील किया कि यदि कोई व्यक्ति बाहर सोता हुआ मिलता है तो 112 नम्बर पर फोन करें जिससे उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाय जाय जिससे किसी के जान माल का नुकसान न हो।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *