आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज लोकसभा की सांसद संगीता आजाद ने विश्व विद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालय के छात्रों की समस्या संसद में उठायी। और समाधान के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।
लालगंज सांसद संगीता आजाद ने कहा कि इलाहाबाद विश्व विद्यालय के छात्र 100 दिन से फीस वृद्धि के खिलाफ आन्दोलन कर रहे है। कुलसचिव छात्रों की समस्या सुनना जरुरी नहीं समझें और उनके पास छात्रों से मिलने का समय नही है। बच्चे कुलसचिव से मिलना चाह रहे हैं लेकिन तानाशाह कुल सचिव बच्चों की समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होने संसद में सभापति से मांग किया कि बढ़ी हुई फीस को कम करते हुए उसी अनुपात में ओबीसी, एससी, एसटी के छात्र-छात्राओं की फीस में वृद्धि हो और जीरो बैलेंस पर प्रवेश होना चाहिए। उन्होने कहा कि ऐसी ही समस्या बीएचयू, पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं की भी है। उन्होने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के बीएड की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्रों को बहुत कम अंक मिले जिससे हजारों सीट खाली रह गयी।
रिपोर्ट-एमके राय