दीप प्रज्जवलित कर डीआईजी ने किया महोत्सव का उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन हास्पीटल में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान, हरबंशपुर से 7 संचालित संस्थाएं अपने कार्याें में खरा उतर रहे हैं। इन संस्थाओं में अघ्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा मिशन महोत्सव में बाइबल रिडिंग प्रार्थना गीत, सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत तथा शिव तांडव एवं समूह नृत्य में भाग लेकर प्रस्तुति करना उनके स्वास्थ एवं प्रतिभा को दर्शाता है।
आगत अतिथि का स्वागत संस्थान के निदेशक डा.अशोक कुमार सिंह ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया। डा. सिंह ने कहा कि स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा क्रिशमस तथा शीतकालीन अवकाश से पहले एक सप्ताह तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी मिशन महोत्सव में मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार पाते है। जिसके तहत लकी ड्रा प्रतियोगिता में प्रीती यादव को डीआईजी अखिलेश कुमार ने मिक्सर देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में कृष्णा, प्रीती, आयुषी, अंशिका एवं उनकी टीम कृष्णा, रीमा चौहान, अनम, रिपुन, चंदा, गौरव, विपुल तथा कामिनी की टीम ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्थान की विजनेश मैनेजर बीना सिंह ने सभी का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। अध्यक्षता स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य अवनी एनआर एवं संचालन शिक्षक अजीत पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डा.गरिमा सिंह, डा. निरज सिंह, डा.बिनोद सिंह, डा.रिंकी सिंह, संदीप सिंह सोनू, डा. अर्पण श्रीवास्तव, डा.पंकज सिंह, डा.रामजी सिंह, डा.राजन बाबू श्रीवास्तव, डा.वेद प्रकाश सिंह, डा.आमिर, संदीप मौर्या आदि उपस्थित थे। शिब्ली नेशनल कालेज के सहायक प्रो.दर्शनशास्त्र डा.बीके सिंह ने आजादी के महापुरूषों की जीवन गाथा पर संकलित देश के 51 लेखकों द्वारा लिखित पुस्तक ‘इनसे हैं हम आजमगढ़ के’ डीआईजी को भेंट किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *