आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को जिलामंत्री खरपत्तू राजभर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान भाकपा, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, को लेकर आम जनता परेशान है, किसान महंगे दामों पर खेती कर रहा है लेकिन सरकार ने जनता हित में कभी कदम नहीं उठाया। ऐसा लगता है कि सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सत्ता में आई हैं।
राज्य कमेटी के सदस्य हामिद अली ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार फेल रही है। संगठन की दस सूत्री मांगों में बढती महंगाई पर रोक लगाई जाए, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए, जब तक रोजगार नहीं मिलता बेकारी भत्ता दिया जाय, दस हजार रूपया प्रति माह किसानों, मजदूरों, ग्रामीण दस्तकारों को वृद्धा पेंशन दिया जाए, क्रय केन्द्रों को सुचारू रूप से चलाकर धान की खरीद सुनिश्चित की जाए, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम दिया जाए, महंगाई के अनुरूप दैनिक मजदूरी दिया जाए। इस अवसर पर पूर्व जिलामंत्री रामाज्ञा, दुर्बली राम, शिवमूरत, लालचन्द यादव, रामकेवल, वसीर अहमद, गुलाब मौर्या, श्यामा प्रसाद, मंगल देव, मखडू राजभर, रामनेत यादव, हरिगेन राम, जानकी मौर्या, रामचन्दर, रामलखन, रामकेवल, जियालाल, शहनवाज बेग, गंगादीन, वीरवल प्रजापति, दयाराम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार