कार्यशाला में एड्स विषय पर दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एचआईवी, एड्स विषय पर जनपद स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के माध्यम से विकास खण्ड पल्हनी, फूलपुर, बिलरियागंज, अजमतगढ़ एवं सठियांव के खण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त सीडीपीओ को प्रशिक्षण दिया गया।
एचआईवी ट्रेनर ने बताया कि एड्स एक संक्रामक रोग है, जो एचआईवी नाम के विषाणु के संक्रमण से होता है। जब यह विषाणु शरीर में प्रवेश कर जाता है तो ब्लड में पहुंच कर वाइट ब्लड सेल्स में मिलकर उसके डीएनए में पहुंच जाता है, जहां वह विभाजित होता है और रक्त के सफेद कणों पर आक्रमण करता है। धीरे-धीरे यह सफेद कणों की संख्या बहुत कम कर देता है। उसी कमी या समाप्ति के साथ शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को समाप्त करता है। यह विषाणु शरीर में प्रवेश करने के बाद समाप्त नहीं होता है और इसी स्थिति को एड्स कहा जाता है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जितने भी एचआईवी पाजीटिव मरीज हैं, उन प्रत्येक मरीजों का प्रोफाइल तैयार करें और उनसे संबंधित डाटा का भी संरक्षण करें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि डीआईओएस के माध्यम से विद्यालयों में छात्र, छात्राओं को एचआईवी, एड्स पर जागरूक कराना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईएन तिवारी ने कहा कि जिन व्यक्तियों में एड्स के लक्षण हों, वे अपने संबंधित ब्लाक के आईटीसी सेन्टर पर जाकर अपनी काउन्सिलिंग अवश्य करायें और जिन ब्लाकों में आईटीसी सेन्टर नही है, उन ब्लाकों के सीएचसी, पीएचसी पर लैब टेक्निशियन कार्यरत हैं, उनसे टेस्ट करायें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *