डीसीएम ने बाइक में मारी टक्क्र एक की मौत दो घायल

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंवर नदी के पास तेज रफ्तार आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गयी तथा दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय का पूरा जगदीशपुर निवासी श्रीचन्द विश्वकर्मा की फूलपुर शंकरजी तिराहे पर मिठाई की दुकान है बुधवार की सुबह उनका पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा 22 वर्ष मोटर साईकिल से अपने भतीजा सत्यम पुत्र चंद्रेश व दुकान पर काम करने वाले प्रिंस 18 वर्ष निवासी टिकरिया के साथ दुकान खोलने आ रहा था। सुबह सवा पांच बजे के करीब कुंवर नदी पुल क्रास किया और दुकान से मात्र सौ मीटर पहले आज़मगढ़ की तरफ जा रही डीसीएम ने बाइक में टक्क्र मार दी जिससे वाईक सवार सभी बुरी तरह जख्मी हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मुन्ना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल सत्यम व प्रिंस का इलाज एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को श्रीचंद विश्वकर्मा भी दुर्घनाग्रस्त होकर घायल हो गये थे जिनका इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *