मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री का भाजपाईयों ने फूंका पुतला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के अत्यंत गंभीर निंदनीय बयान अगर संविधान बचाना है तो नरेन्द्र मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो बयान को लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध प्रर्दशन किया गया कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद का नारा लगाया।
मिथिलेश चौरसिया ने कहा कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया उनके इस साजिश को देश की सुरक्षा में लगी राष्ट्रीय सुरक्षा समितियां पूरा नहीं होने देगें। देश को गुमराह बटवारा, जात-पात की राजनित करने वालों का असली चेहरा देश के सामने आ रहा है। मोदी देश की जनता के दिलों में रहते है कांग्रेस को पूरा विश्वास हो गया है कि हम मोदी के रहते कोई भी चुनाव जीत नहीं सकते उनका यह बयान इस बात को दर्शाता हैं। मोदी दलित, शोषित, पिछड़ा, असहाय, लाचार, सर्वसमाज के लोकप्रिय नेता है उनके नेतृत्व में पूरा देश विकास की ओर अग्रसर है। ऐसा घृणित बयान देने वाले नेता के उपर मोदी की हत्या की साजिश रचने की गंभीर धारा लगा तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय ताकि भविष्य में कोई नेता ऐसा निन्दनीय बयान न दें। पुतला दहन करने वालों में क्षेत्रिय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल, जिलाउपाध्यक्ष हरिबंश मि़श्रा, हलदर दूबे आदि लोग उपस्थित थे।
क्षेत्रिय मिडिया प्रभारी मोनू विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष एस0टी0 मोर्चा सौदागर भारतीय, जिला मंत्री हरेन्द्र चौहान, योगेन्द्र यादव, मृगान्ध शेखर सिन्हा, दीपक मौर्या, नन्दलाल चौहान, बृजेश, सौरभ सिंह, नितेश पाण्डेय अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *