प्रदर्शन कर व्यापारियों ने सीएम को भेजा पत्र

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पालिका के व्यापार मंडल के आवाहन पर मंगलवार को दोपहर पूरे बाजार के लोगों ने अपनी दुकानें बंद करके जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में एक रजिस्टर्ड ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
व्यापार मंडल बिलरियागंज अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके पूरे बाजार में भ्रमण किया और जीएसटी के नाम पर हो रहे उत्पीड़न का विरोध किया। व्यापारियों का कहना है कि 11 दिसंबर से लगातार जीएसटी अधिकारियों की टीम बाजार के छोटे छोटे दुकानदारों को जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न कर रही है जिससे दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। जबकि जीएसटी के दायरे से छोटे दुकानदारों के बाहर होने के बाद भी इनको जीएसटी के नाम पर उत्पीड़ित किया जा रहा है। जिससे सरकार की छवि को व्यापारियों के प्रति धूमिल की जा रही है। व्यापारियों ने एक रजिस्टर्ड ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम पर भेजकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। इस मौके पर विनय मद्धेशिया, सुदर्शन चौरसिया, अखिलेश कुमार गुप्ता, रामजन्म साहू, विपिन, आफाक मंजर, संदीप चौरसिया, अंबिका प्रजापति, दुर्गा गुप्त, अरविंद गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *