अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह मत पत्रों की जांच व वापसी की प्रक्रिया की गयी। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कुमार लाल श्रीवास्तव व चुनाव अधिकारी उमा शंकर पांडेय के नेतृत्व में मतपत्रों की जांच की गई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया था वहीं वीरेंद्र सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
रामनिवास सिंह सुभाष चतुर्वेदी, वहीं मंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। मंत्री पद के एक प्रत्याशी पंकज लाल श्रीवास्तव द्वारा अपना पर्चा वापस ले लिया गया। इस प्रकार मंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में अजय कुमार श्रीवास्तव उपेंद्र पाठक रामहित शर्मा डटे हैं। शेष पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। चुनाव अधिकारी उमाशंकर पांडेय ने कहा कि 2 पदों के लिए चुनाव तथा मतगणना 22 दिसंबर को होगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आपसी सौहार्द और भाईचारे से मिलकर चुनाव लड़ने की अपील की। इस मौके पर मंत्री योगेंद्र नाथ यादव, सूर्य प्रकाश यादव, जगत नारायण तिवारी, सौरव, राजकुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद पांडे, प्रदीप कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, सुनील कुमार, इंद्र प्रसाद चौबे, अनिल गौड़, विजय प्रताप, दिग्विजय सिंह, अजय कुमार यादव, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, संतोष कुमार, राम प्रताप आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *