अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अभियान से आच्छादित आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड मंगलवार को हैदरपुर खाश सहित अन्य जगहों पर कैम्प लगाकर बनाया गया।
आयुष्मान कार्ड अंत्योदय कार्डधारकों का ही बनाया जाएगा। इसके लिए विकास खंड में 10 स्थानो को चिन्हित कर जगह-जगह कैंप लगाया गया। इस योजना में ऐसे पात्र लाभार्थियों जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनको चिह्नित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था कराने तथा पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी करना है। लक्षित लाभार्थियों की ग्रामवार, वार्डवार सूची ग्राम सभा, वार्ड के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करते हुए स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं को भी उपलब्ध कराने तथा कैंप की निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित आशा द्वारा गांव या वार्ड के चिह्नित लाभार्थी परिवारों को कैंप स्थल के संबंध में जानकारी भी पूर्व में दी गयी। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर कैंप में ले जाना अनिवार्य होगा। हैदरपुर खास के ग्राम सचिव अरूण कुमार ने बताया कि जितने भी अंत्योदय कार्डधारक है केवल उन्हीं लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा जो छूट गए थे। कुल 46 राशन कार्ड के सापेक्ष 187 यूनिट है जिसमे 120 लोगो का बनाया जा चुका है शेष लोगो का बनाया जा रहा जिसके लिए आधार कार्ड, मोबाईल नंबर के साथ परिवार के सदस्यों को आना होगा जिनका बायोमेट्रिक होना अनिवार्य है। दिव्यांग व्यक्ति के घर पर ही ये सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर सचिव अरूण कुमार, रोजगार सेवक चन्द्र शेखर, पंचायत सहायक इज़हार अहमद, कु. नीतू, संदीप, सफ़ाई कर्मी मुन्ना, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आशीष निषाद