शैली सिस्टर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन महोत्सव के अर्न्तगत मिशन अस्पताल के स्कूल आफ नर्सिंग कैम्पस में शैली सिस्टर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक डा.अशोक कुमार सिंह एवं ट्रस्टी बीना सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शैली सिस्टर के समस्त जीएनएम, एएनएम, बीएस-सी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्राओं ने एक दूसरे को उपहार भेंट कर भाईचारे का संदेश दिया। डा.अशोक सिंह ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षाे से मिशन महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर छात्र, छात्राओं के उर्जा का स्रोत देने का कार्य कर रहा है। सांता क्लाज के रूप में कामनी को संस्था के निदेशक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था स्कूल आफ नर्सिंग की प्राचार्या अवनी एनआर, डा.रामजी सिंह, डा.बिनोद सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, सलोनी नाग, संदीप मौर्या, अजीत पाण्डेय, डा.पंकज सिंह, रीता सिंह, जय कुमार, डा.आमिर मुमताज, डीके चौबे, प्रज्ञा, प्रतिभा, सुधीर विश्वकर्मा, खुशबू, प्रतीक उज्जैन, पंकज सिंह, सूर्या, श्रीराम, प्रज्ञा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *