आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में सुरक्षित यातायात महा अभियान 2022 के अंतर्गत छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अरुण कांत सिंह ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करवाना चाहिए। प्रवक्ता एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का सदैव पालन करना चाहिए दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए तथा कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का भी प्रयोग करना चाहिए। उप प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दिकी ने कहा कि वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करना चाहिए सड़क दुर्घटना पीड़ित की हमेशा मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर मदन लाल यादव, डॉ.दिनेश प्रताप सिंह, सभापति तिवारी, राम सुधार पासवान, एसआई सूरज चौधरी, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, गिरीश चंद्र यादव, गणेश राम सोनकर, उमेश राय, सत्येंद्र सिंह, ममता सिंह, रहमान, रंजीत सोनकर, संत प्रकाश, सत्येंद्र पांडे, राहुल पाठक, महेंद्र सोनकर आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार