माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा निवासी अंतर्जनपदीय कुख्यात पशु तस्कर और गैंगस्टर ऐक्ट के आरोपी रोशन सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
अहरौला पुलिस अपराधियों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि रोशन सिंह निजामाबाद बाजार में बैठा है और किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते पुलिस निजामाबाद बाजार पहुंच कर घेराबंदी कर बाजार के फरिहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रोशन सिंह पर जिले के अलावा, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर आदि जनपदों में गोवंश तस्करी के कुल 11 मामले दर्ज हैं। वह अपना नाम बदलकर जौनपुर जिले के मडियाहू बाजार में रहता था और अहरौला थाने के हसनाडीह निवासी बबलू अंसारी जो कि पशु तस्करों का गैंग लीडर है उसी की गैंग में काम करता है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह