अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सरायमीर पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
एक दिसम्बर को थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला द्वारा थाना सरायमीर पर शिकायत किया गया कि उसकी पुत्री को मो.कैफ पुत्र नन्हू उर्फ अतीक अहमद शादी करने हेतु बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर उक्त आरोपी की तलाश में थी। शनिवार को पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त व अपहृता को सरायमीर टेम्पू स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *