डीजे की तेज ध्वनि से ह्दय रोगियों की शामत

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डीजे की तेज आवाज से नागरिक परेशान होते ही थे इन दिनो डीजे आवाज में बेस अत्यधिक होने से हो रही कंपन से खासतौर से ह्दय रोगियों की जान पर बन आयी है।
डीजे की आवाज में मनमानी से ऐसे भी लोग बेहाल होते अत्यधिक आवाज पर लगाम लगाने के लिए आवाज के मानक को भी निर्धारित कर दिया गया है। उलंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है। इधर डीजे संचालकों में नया टंªेड बढ़ गया बेस का और इससे हो रही कंपन से लोगो को मुसीबत उठानी पड़ रही है। बेस के बढ़ रहे प्रचलन पर रोक भी नहीं लग पा रही है। क्षेत्र के राजीव कुमार, विरेंद्र सिंह, महेश कुमार आदि ने कहा कि डीजे बेस पर रोक लगनी चाहिए जिससे ह्दय रोगियों को राहत मिल सके।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *