रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गांव में सरकारी भूमि में हो रहे निर्माण कार्य को ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के विरोध पर एसडीएम सदर के आदेश पर रोक दिया गया। हालांकि पंचायत भूमि और खेलकूद पर अभी तक अतिक्रमण नहीं हट सका।
चकखैरुल्लाह गांव में खेलकूद की भूमि, पंचायत भवन और मंदिर भूमि पर अबैध कब्जा लम्बे समय से है। इसे अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पांच माह से ग्रामीण आला अफसरों के यहां प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगा रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर कागजी प्रक्रिया ही अभी तक चलती रही। इसी भूमि से सटे भूमि पर निर्माण के बाद सरकारी भूमि में गेट का निर्माण हो रहा था। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण शनिवार को तहसील दिवस पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर कार्य रोकने की मांग की। एसडीएम सदर के आदेश के बाद गेट के निर्माण कार्य को रोक दिया गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा