माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर के फत्तेपुर शेर अली गांव में शुक्रवार को बीसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता सुजीत कुमार जायसवाल आंसू ने किया। इस मौके पर सुजीत जायसवाल आंसू ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से गावों के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होता है उन्हे खेलने का मौका मिलता है तथा वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते हैं। उन्होने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेलने से शरीर चुस्त व स्वास्थ्य ठीक रहता है। इस मौके पर शरद यादव, राममिलन अग्रहरी, अनिल यादव, राजा बिंद, डा. प्रवीण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह