हौसला बुलन्द बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षक को मारी गोली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बांयपुर भट्ठा के पास विद्यालय में पढ़ाने जा रहे शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच का छानबीन में जुट गये।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ईतपट्टी गांव निवासी संजय यादव रौनापार थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी सुबह तैयार होकर विद्यालय पढ़ाने के लिए जा रहे थे। वह जैसे ही बांईपार भट्ठा के पास पहुचे थे कि बीच रास्ते में पीछे से बाइक सवार दो हौसला बुलंद बदमाशों ने शिक्षक के ऊपर फायर झोंक दिया। जिससे शिक्षक संजय यादव लहू लुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इधर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब वहां पहुचंे तो इसकी सूचना पुलिस के साथ परिवार वालों को दिया। और स्थानीय लोग उपचार के लिए जिला अस्तपाल ले गये। जहां हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने शिक्षक संजय को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शिक्षक के वेहतर इलाज के लिए परिजन वाराणसी के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में शिक्षक ने दम तोड़ दिया। शिक्षक की गोली मारकर हत्या होने की सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी सौम्या सिंह, जीयनुपर कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। इसके साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहंुचकर छानबीन में जुट गये।
इनसेट-
घटना स्थल पर पहुंचे कप्तान, कठोर कार्रवाई का दिया आश्वासन
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में संजय यादव नामक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। परिजनों से हुई बातचीत में प्रधानी की रंजीश बतायी जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों का नाम बताया है जो भी घटना में शामिल होगें उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी। उनकी सम्पत्ति का जप्तीकरण की कार्रवाई भी की जायेगी। पुलिस छानबीन कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
रिपोर्ट-फहद खान, प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *