लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी कलां ग्राम निवासी 45 वर्ष के मनोज सिंह पुत्र देव प्रकाश सिंह अपने घर के पास सड़क के किनारे पशुओं को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चालक ने मनोज सिंह को जोरदार टक्कर मार दी और आगे निकल गया। दुर्घटना के बाद मनोज सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल तरवां ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली गई है जो पकड़ी कलां का निवासी बताया जा रहा है। मृतक के घर वालों ने तरवां थाने में लिखित तहरीर दी है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी