रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के सेठवल गाव में आरसीसी मार्ग का शिलान्यास विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने किया। मार्ग निर्माण से आवागमन में लोगों को सुविधा होगी।
सेठवल गांव के पूर्वी भाग में रेलवे गांधी आश्रम से होकर खंडजा के सहारे लोग आते जाते थे। आरसीसी करने की मांग एमएलसी से की गयी। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से धन स्वीकृत होने के बाद गाव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान विजय बहादुर पाठक ने कहा कि गांव के विकास से समस्याएं सुलझ जायेंगी। आवागमन भी सुचारू होगा। इस दौरान विजय राय, रामबदन मौर्य, परमानंद पाठक, धनंजय राय, ऋषिकांत राय, गोपाल राय, राहुल तिवारी, युवराज राय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा