भाजपा का किसान सम्मेलन सम्पन्न

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर चार पूरामया पाण्डेय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतेंद्र सिंह भोलू रहे। सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतेंद्र सिंह भोलू ने कहा कि जब तक नगर पंचायत में चेयरमैन भाजपा का नही होगा तब तक आप लोगो को सारी सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। प्रदेश की सरकार ने नगर निकायों को भरपूर रकम विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबका साथ सबका विकास के संकल्प को लेकर बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। चाहे वह छात्रों को स्मार्ट फोन हो, व्यापारियों की मुद्रा योजना, आवास हो, किसान सम्मान निधि या फिर आयुष्मान योजना हर वर्ग के लोगो को यह लाभ मिल रहा है। इस मौके पर पंडित हरदेव पांडेय, संजय मोदनवाल, रिंकू राजभर, सुजीत जायसवाल आंसू, दिलीप सिंह, बृजेश मौर्य, श्याम सिंह, हरिकेश गुप्ता, राजेश पाण्डेय, बिमलेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संचालन किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य पंडित धरणीधर पाण्डेय ने किया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *