अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव ने मंगलवार को नगर व आस पास के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक के आदेश व थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव ने विभिन्न बैंकों में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर के यूनियन बैंक समेत अन्य बैंको में लगे सीसीटीवी और सायरन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैंक ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों द्वारा बैंक के बाहर खड़ी बिना नंबर की गाड़ियों की जानकारी ली। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चेकिंग के दौरान ग्राहकों के समस्याओं के बारे में पूछा गया। वहीं बैंक के अंदर और बाहर फालतू घूम रहे लोगों से पूछताछ की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गयी। उपनिरीक्षक ने खाताधारकों को अपने बैंक खाते की सूचनाओं को गोपनीय रखने की हिदायत दी। बैंक परिसर के बाहर खड़ी हुई गाड़ियों का लाक भी चेक किया गया। बिना लाक गाड़ी का चालान काटा गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद