आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता, अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह तथा संचालन मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्ताव 26 नवम्बर का अनुमोदन किया जाता है। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्ताव के क्रम में आगामी एक दिसम्बर को जनपद के सभी बार संघों के सभी अधिवक्तागण कलेक्ट्री कचहरी के चारों तरफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रकट करेगें तथा जनपद के सभी बार संघो के अधिवक्तागण 29 नवम्बर से एक दिसम्बर तक समस्त न्यायालयों के न्यायिक कार्य में प्रतिभाग नही करेगें व धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेगा। एक दिसम्बर को पुनः संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अतिथि कक्ष में की जायेगी जिसमें आन्दोलन की अगली रूप-रेखा पर विचार किया जायेगा। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल के साथ मण्डलायुक्त से वार्ता भी हुई तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मण्डल दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय कक्ष में आकर हमारे आन्दोलन को समर्थन एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। 30 नवम्बर को जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं का निराकरण कराने का भी आश्वासन दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार