ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज सांसद संगीता आजाद ने क्षेत्र के ब्लाक अतरौलिया, कोलयसा, अहिरौला व पवई में पांच सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। जिसकी लागत 15 करोड़ 55 लाख रुपये है। लोकार्पण के मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
लालगंज की सांसद संगीता आजाद क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास में लगी हुई हैं। इसके पूर्व भी उन्होने लालगंज, मार्टिनगंज, ठेकमा ब्लाक में कई सड़क मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। उस दौरान उन्होेने कहा था कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। जहां भी क्षेत्र के लोगों को आने जाने में परेशानी होगी ऐसे क्षेत्रों में सड़क का निर्माण कराया जायेगा। उसी कड़ी में सांसद द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के अतरौलिया ब्लाक के दो, कोयलसा के एक, अहिरौला के एक, पवई के एक सड़क मार्ग का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सभी मार्गों की लम्बाई लगभग 22 किलोमीटर है जिसकी लागत 15 करोड़ 55 लाख रुपये है। सड़क मार्ग का लोकार्पण करने के बाद सभा को सम्बोधित करती हुई सांसद संगीता आजाद ने कहा कि लालगंज क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं जो भी क्षेत्र की समस्याएं है उसको लेकर वह संसद में आवाज उठाती है। उन्होने कहा कि इसके पहले भी मेरे द्वारा कई मार्गों का लोकार्पण व शिलान्याय किया गया था। आज भी पांच मार्गों का लोकार्पण व शिलान्याय किया गया है। मैं क्षेत्र के लोगों को बताना चाहती हूं कि उनके क्षेत्र में जो भी कमियां है उसका चिन्हाकन कर हमें बताएं उसके निदान का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, विजय कुमार, पल्टन राम, संजय, राधेश्याम वर्मा, अशोक पटेल, राजेन्द्र निषाद, अखण्ड प्रताप सिंह, रामकेवल गौतम, नीरज चौरसिया आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-एमके राय