आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के पश्चिम तरफ स्थित राजघाट मंदिर पर राम जानकी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
राजघाट मंदिर परिसर में राम जानकी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। सुबह से तैयारियां चल रही थी। दोपहर के बाद राम जानकी विवाह का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। विवाह से कन्या व वर पक्ष दोनों तरफ से भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। विवाह के समय स्थानीय महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाया गया। पूरा विवाह कार्यक्रम ब्राह्मणों की देखरेख में सम्पन्न कराया गया। विवाह सम्पन्न होने के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। वहां उपस्थित लोगों प्रसाद ग्रहण किया। विवाह सम्पन्न होने के बाद वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विवाह गीत के साथ ही साथ भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर श्रोता झूमते नजर आये। इस मौके पर राजघाट पर प्रत्येक वर्ष बालगोविन्दा का मेला लगता है। मेले में दूर दराज से दुकानदार आकर अपनी अपनी दुकानों को सजाते हैं। इस मेले में बाल गोविन्दा की मूर्ति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहती है। मेंले में आये हुए सभी बालगोविन्दा की मूर्ति अवश्य खरीदते हैं। इस मेले में गट्टा लाई व चूरा की खरीदारी विशेष रुप से महिला व पुरुष करते हैं। मेले में तरह तरह की दुकाने लगायी गयी थी। बच्चों ने मेले का खूब आनन्द उठाया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार