आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यातायात पुलिस द्वारा महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात जागरुकता विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कई बच्चों ने प्रतिभाग किया।
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस आजमगढ़ के द्वारा महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल आजमगढ़ में यातायात जागरूकता विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता किया गया जिसमें लगभग 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों यातायात पर निबंध के माध्यम से यातायात के नियमों व कानून के बारे में विस्तार से लिखा तत्पश्चात चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं सड़क का चित्र बनाकर यातायात के चिन्ह अंकित किये। वाहनों का चित्र बनाकर सही साइड से चलने का संकेत भी दिया। चित्र में छात्रों ने सड़कों पर जेब्रा लाइन बनाकर सड़क पार करने के संकेत को दर्शाया। छात्रों ने चित्रकला में यातायात के सभी चिन्ह अंकित कर यातायात पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया तथा शेष बच्चों को सात्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य, यातायात प्रभारी और ट्रैफिक स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार