संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव के पास पंचायत भवन के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृत युवक की सोशल मीडिया के माध्यम से किसी तरह से शिनाख्त की गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी मौके पर परिजन पहुंचकर शव का शिनाख्त किए। मृतक की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर गांव के भोला राय उर्फ विपिन राय 38 वर्ष पुत्र दीपचंद राय उर्फ दीपू के रूप में की गई। मृतक प्राइवेट गाड़ियां चलाकर जीविकोपार्जन का कार्य करता था। रात में घर से निकला और सुबह उसका शव पंचायत भवन मनिकाडीह गांव के पास जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मिला। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी सुषमा राय और माता दुर्गावती एवं दोनों लड़कियों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *