बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अतरौलिया थाना के दुराजपुर लगड़ापुर रिठिया गांव निवासी पीड़ित महिला सोनरजा पत्नी स्व.हंसराज का आरोप है कि मेरी आबादी की ज़मीन पर मेरे विपक्षियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि मेरी रिहायशी मंडई को मेरे ही गांव के विनोद पुत्र मुन्नीलाल राजू पुत्र सबू, चुन्नी पुत्र सुधर द्वारा उजाड़ कर फेक दिया गया और घर में रखा सामान भी लूट लिया गया जिसमें 15 हजार नगदी, कपड़ा जेवर सहित पांच बकरी और चार मुर्गी गायब हो गयी। इसकी शिकायत मेरे द्वारा स्थानीय थाने पर की गई लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इतना ही नहीं मेरी आबादी की जमीन का मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन मेरे विपक्षियों द्वारा मेरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मुझे और मेरे परिवार को खुले आसमान के रहना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मेरे द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है लेकिन अभी तक विपक्षी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गोपाल स्वरूप बाजपेई ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है मामला मेरे संज्ञान में आता है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह