टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के राम पूजन सिंह स्मारक महाविद्यालय गोरहरपुर में सोमवार को टैबलेट वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि चंद्रजीत तिवारी ने विद्यालय के कुल 57 बच्चों को टैबलेट वितरित किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। विशिष्ट अतिथि फूलचंद यादव रहे।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना से युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की दिशा में बड़ी पहल है। स्मार्टफोन और टैबलेट में न सिर्फ पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पाठ्य सामग्री मिलेगी बल्कि रोजगार से संबंधित जानकारियां भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में डीजी शक्ति अध्ययन एप इंस्टाल है। एप के जरिये संबंधित विश्वविद्यालय या विभाग विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे। शासन की ओर से रोजगार परक योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर सुनील पांडे, हर्षित सिंह, रामचंद्र जायसवाल, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *