सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की फरियाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के सभी थानों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर आये हुए फरियादियों की फरियाद सुनी गयी तथा उसका निराकरण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीआईजी अखिलेश कुमार द्वारा थाना थाना कन्धरापुर एवं कप्तानगंज का निरीक्षण किया गया तथा आये हुए शिकायतकर्ताओं की प्राप्त जन शिकायतों को समयबद्धता, गुणवत्ता के साथ निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार देवगांव कोतवाली प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पंकज शाही, कोतवाल देवगांव गजानंद चौबे, एसएसआई रत्नेश दूबे, एसआई नागेंद्र चौधरी पल्हना चौकी इंचार्ज अजीत कुमार चौधरी, चौकी इंचार्ज लालगंज देवेंद्र नाथ दुबे, एसआई विनय कुमार यादव तथा लेखपाल दिवाकर उपाध्याय, कुलभास्कर त्रिपाठी, अश्विनी सिंह, संतोष सिंह, चंद्रशेखर, आशा, गौरव सिंह, प्रदीप सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर 18 कुल प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गये।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार-स्थानीय कोतवाली परिसर में समाधान दिवस पर थाना प्रभारी कमलकान्त वर्मा ने राजस्व कर्मचारिओं की उपस्थिति में जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में राजस्व से संबंधित विवादों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से संबंधित मामलों के फरियादियों ने अपनी फरियाद सुनाई। समाधान दिवस के अवसर पर कुल 18 प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की गयी जिसमें राजस्व से संबंधित 16 मामले और पुलिस प्रशासन से जुड़े दो मामले निस्तारण के लिए आयाद्य सुनवाई में पुलिस प्रशासन से जुड़े दोनों मामलों का निस्तारण मौके पर ही हो गया। जबकि राजस्व से जुड़े 16 मामलों पर जनसुनवाई की गयी जिसके निस्तारण के लिए विधिक पत्रावली के आधार पर राजस्व कर्मचारिओं ने अभिलेखीय जाँच की और पुलिस के साथ स्थलीय निरिक्षण के बाद निस्तारण के लिए नियत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *