धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को बागेश्वर नगर तिराहे से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्त पर फर्जी दस्तावेज लगाकर 20 वर्ष से गुमशुदा व्यक्ति के खाते से 98,89,823 रूपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
योगेन्द्र सिंह भूमि अध्याप्ति अमीन कार्यालय द्वारा एक प्रार्थना पत्र शहर कोतवाली में दिया गया जिसमें यह आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 20 वर्ष से गुमशुदा व्यक्ति सुग्रीव पुत्र धनई के स्थान पर सुग्रीव बनकर उसके खाते से 98,89,823 रुपए प्राप्त कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी।
विवेचना के दौरान अभियुक्तगण परशुराम दूबे पुत्र स्व.चन्द्रभान दूबे निवासी खेतापुर थाना रौनापार, वेद प्रकाश मिश्रा पुत्र स्व.हरिद्वार मिश्रा निवासी मदियापार थाना अतरौलिया, विजय प्रकाश मिश्रा पुत्र हरिद्वार मिश्रा, सुमन सिंह पत्नी रामऔतार सिंह निवासी अजगरा थाना अतरौलिया, दयानन्द तिवारी उर्फ भोलू तिवारी पुत्र विजय तिवारी निवासी भीलमपुर छपरा थाना अतरौलिया का नाम प्रकाश में आया। जिसमें पूर्व में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है। अभियुक्त वेद प्रकाश मिश्रा मुकदमे में वांछित था जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 83 सीआरपीसी का आदेश प्राप्त किया जा चुका था। शहर कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में वांछित अभियुक्त वेदप्रकाश मिश्रा पुत्र स्व.हरिद्वार मिश्रा निवासी मदियापार थाना अतरौलिया को बागेश्वर नगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *