मेंहनगर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी के निर्देशन में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पूर्व सूचना पर अपराह्न तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवा खालसा के पंचायत भवन पर एसडीएम संत रंजन व तहसीलदार गरिमा रानी जायसवाल ने कोर्ट लगाया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच अर्दली द्वारा पुकार कराई गई, जहां पेशकार अरुण सिंह ने एसडीएम व तहसीलदार के सम्मुख फाइलों को रखा। दोनो पक्षों के बीच बातों को सुनकर एवं मौका को देखते हुए छः फाइलों का निस्तारण किया गया। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनकर दो फाइल मेरे द्वारा व तहसीलदार द्वारा चार फाइलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी