रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रानीकीसराय थाना पुलिस ने मेंहनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी पशु क्रूरता में फरार अभियुक्त के घर मंगलवार को नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी सोनू ऊर्फ जाबेद पुत्र जहीर के विरुद्ध थाने में पशु क्रूरता अधिनियम. जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त के फरार होने पर न्यायालय के आदेश पर एसआई जमा खां ने अभियुक्त जाबेद के गांव मंे मुनादी कराई और घर पर नोटिस चस्पा की।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा