आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। भदुली बाजार स्थित गेलवारा ग्राम पंचायत के पाण्डेय का पूरा में श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा आगामी 24 नम्वम्बर को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए यज्ञाचार्य पं. सभाजीत पाण्डेय ने बताया कि गेलवारा ग्राम पंचायत के पाण्डेय का पूरा में श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। ग्रामीण यज्ञ की तैयारियों में जुट गये हैं मंदिर के आस पास साफ सफाई की जा रही है। यज्ञ स्थल पर पण्डाल तैयार किया जा रहा है। यज्ञ की तैयारी में सभी ग्रामीण लगे हुए हैं। यज्ञाचार्य पं. सभाजीत पाण्डेय ने बताया कि यज्ञ में कथा वाचक पं. कौशिक जी महाराज काशी से आ रहे हैं जो श्रीराम कथा का वाचन कर स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध करेगें। कथा वाचक श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रत्येक विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करेगें। इसके अलावा कई विद्वतजन इस यज्ञ में पधारेगें। उन्होने बताया कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। बीमारियों का नाश होता है। क्षेत्र के अमन चैन के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि सुबह से शाम तक श्री शतचण्डी संगीतमय पाठ होगा व शाम से देर रात तक श्रीराम कथा का वाचन किया जायेगा।
रिपोर्ट-महेन्द्र यादव