अरविन्द ठाकुर ने जीता गोल्ड मेडल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्वांचल पावर लिफ्टिंग व मिस्टर पूर्वाचल वाडी बिल्डर चैंपियनशिप शास्त्री घाट वरुणा पुल कचहरी वाराणसी में रविवार को आयोजित हुआ जिसमें लालगंज के सरावां गांव निवासी अरविन्द ठाकुर 88 किलोग्राम कैटेगरी में 135 किलोग्राम व भार उठाकर (गोल्ड विजेता) प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिस्टर पूर्वाचल वाडी बिल्डर (अंग प्रदर्शन) वेट कैटेगरी 80 प्लस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाराणसी के शास्त्री घाट वरुणा पुल कचहरी के समीप मिस्टर पूर्वांचल बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे ंसैकडो प्रतिभागियो ने 88 किलोग्राम लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लिया। रविवार को देर रात्रि प्रतियोगिता के जजों ने अरविन्द ठाकुर को पूर्वाचल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान व पूर्वाचल वाडी बिल्डर (अंग प्रदर्शन) में द्वितीय स्थान की घोषणा कर प्रमाण पत्र, मेडल व तीन हजार रुपए का चेक पुरस्कार के रूप मे प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के चेयरमैन अशोक पटेल, अध्यक्ष मोहम्मद अहमद व सचिव रमेश सेठ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *